
RRB JE Admit Card 2024
RRB JE Exam: जूनियर इंजीनियर(JE) भर्ती 2024 परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। RRB ने RRB JE Admit Card 2024 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड जरुरी डिटेल के साथ लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकता है।
RRB JE Admit Card डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर CEN 03/2024 JE ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जिसके बाद एडमिट कार्ड का लिंक सामने आ जाएगा।
उस लिंक पर क्लिक करने लिंक को ओपन करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद Registration Number और Date of Birth की मदद से अपनी आईडी खोल लें।
जिसके बाद परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
RRB Junior Engineer Exam 2024 का आयोजन 16, 17 एवं 18 दिसंबर 2024 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7951 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन और धातुकर्म सहायक जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:-यूपी इस इस कॉलेज में दाखिला मतलब लाइफ सेट
Published on:
12 Dec 2024 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
