31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB JE Answer Key 2024 OUT: आरआरबी जेई के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

RRB JE Answer Key 2024 OUT: RRB ने JE और अन्य पदों के लिए परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी। यह...

2 min read
Google source verification
RRB JE Answer Key 2024 OUT

RRB JE Answer Key 2024 OUT

RRB JE Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) JE परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट लेकर आई है। RRB ने जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। आज यानी 23 दिसंबर को इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दिया गया। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-B.Tech में प्लेसमेंट के मामले में कंप्यूटर साइंस से आगे निकल रहा यह ब्रांच

RRB JE Exam: कब हुई थी परीक्षा


RRB ने JE और अन्य पदों के लिए परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) परीक्षा थी। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे। जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। अब इस परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। कुछ दिनों बाद परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल के चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-क्या होते हैं BABY IIM, कैसे मिलता है दाखिला?

RRB JE 2024: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 7951 पदों को भरा जाना है। जिसमें केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और जूनियर इंजीनियर, रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Railway Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में निकली हजारों पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, जानें सभी डिटेल्स

RRB JE Answer Key 2024 OUT: ऐसे कर सकते हैं आंसर की डाउनलोड


आंसर की(RRB JE Answer Key) के लिए सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट http://rrbcdg.gov.in/ पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर "RRB JE Answer Key 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।


रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आईडी लॉगिन कर लें।


जिसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी।


भविष्य के लिए आंसर की को डाउनलोड कर के भी रख सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-UPPSC PCS Prelims 2024: पीसीएस-प्री परीक्षा में सिर्फ 42 फीसदी उम्मीदवार हुए शामिल, जानें क्या रहा इसका कारण