
RRB Technician Exam Admit Card 2024: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन (CEN 02/2024 Technician) परीक्षा का आयोजन 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। वहीं आज इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 14298 पद भरे जाएंगे, जिनमें से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 1092, टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 8052 पद और वर्कशॉप एवं PSu के लिए 5154 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 के बीच किए गए थे।
Published on:
15 Dec 2024 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
