4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSMSSB JE 2024: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए हो रही बहाली, जानें सभी जरुरी डिटेल्स

RSMSSB JE 2024: RSMSSB के इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,111 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल)...

2 min read
Google source verification
RSMSSB JE 2024

RSMSSB JE 2024

RSMSSB JE 2024 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्तियां निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरुरी योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in, rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू होकर 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

EXPLAINER: 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है Constitution Day? इन महान शख्सियतों ने मिलकर बनाया था देश का संविधान

RSMSSB JE 2024: कुल इतने सीटों पर होगी भर्ती


RSMSSB के इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,111 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद शामिल हैं। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) में डिग्री और डिप्लोमाधारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। RSMSSB JE 2024 Vacancy

यह खबर भी पढ़ें:-Success Story: बिहार के आंगनबाड़ी सेविका के बेटे उज्ज्वल कुमार ने BPSC में मारी बाजी, इंजीनियरिंग छोड़ इस IPS अधिकारी से लिया प्रेरणा

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर JE Vacancy के लिंक पर क्लिक करें।

अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें।

अब अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भर दें।

आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके रख लें।

यह खबर भी पढ़ें:-बिना CAT क्लियर किए कर सकते हैं IIM Ahmedabad से MBA

RSMSSB JE 2024: जान लें आयु सीमा


इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आवेदन शुल्क की बात की जाए तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के 600 रुपए देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क तय किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- School Closed: अब हाइब्रिड मोड में चलेंगी दिल्ली एनसीआर की स्कूलें, खराब वायु प्रदुषण के कारण लिया गया फैसला

Story Loader