
Sarkari Naukri 2024 : भारत सरकार की नौकरी पाने के इच्छुकों के लिए NDMC(New Delhi Municipal Council) में काम करने का बढ़िया मौका है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। भर्ती सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को NDMC की आधिकारिक वेबसाइट ndmc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्टूबर 2024 है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाना है। जिनमें Radiology, Surgery आदि विभाग शामिल है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-11 में 67,700 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। NDMC के इस भर्ती प्रक्रिया में चयन Walk In Interview के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS के साथ-साथ संबंधित डिपार्टमेंट में MD/MS/DNB /डिप्लोमा जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरुरी है। इसके अलावा 03 साल का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण के श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
Published on:
02 Oct 2024 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
