
School Holiday: पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव (India Pakistan Conflict) की स्थिति है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इन सब के बीच, अब बढ़ते तनाव के कारण स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है। देश के कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वैसे तो अभी स्कूलों की छुट्टी एक दो दिन की गई है। लेकिन हालात को देखते हुए ये छुट्टी बढ़ाई भी जा सकती है।
भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर सटे हुए शहरों की स्थिति काफी तनाव पूर्ण बताई जा रही है। ऐसे में जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब ऐसे में लोगों की नजरें अन्य राज्यों पर भी टिकी हुई कि क्या वहां भी छुट्टी हो सकती है।
पंजाब के फिरोजपुर, अंबाला, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थान में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इन शहरों में आज से तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं पंजाब विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं पोस्टपोन करने का आदेश दिया है। पंचकुला में 9-10 मई तक अवकाश रहेगा।
जम्मू कश्मीर सबसे संवेदनशील जोन्स में से एक है। ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहां के स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। 12 मई को स्कूल खुलने का आदेश दिया गया है। हालांकि, इस छुट्टी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। स्कूलों की छुट्टी को लेकर किसी प्रकार के अपडेट के लिए स्कूल से संपर्क करें।
राजस्थान के कई शहर बॉर्डर पर पड़ते हैं। राजस्थान के ये 5 जिले श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर पर सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसें में यहां पर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की जा रही है। राजस्थान के बाड़मेर में जिलाधिकारी के निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक स्कूल बंद रखे जाने का आदेश दिया है। जोधपुर और श्रीगंगानगर में 8 मई को स्कूल बंद रखा गया था।
Updated on:
9 May 2025, 5:56 PM IST
Published on:
9 May 2025, 5:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.