एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, नीट यूजी सिटी और केंद्र वाइज रिजल्ट (NEET UG Result) में एक गुजरात की छात्रा का नाम शामिल है, जो 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल रही लेकिन नीट परीक्षा में 720 में से 705 अंक हासिल किया। वहीं एक अन्य छात्र की मार्कशीट से पता चला कि 12वीं और नीट स्कोर में काफी अंतर है। हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि मार्कशीट एक ही स्टूडेंट के थे या नहीं।