5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Army Technical Recruitment 2026: बिना परीक्षा आर्मी में अफसर बनने का मौका, 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में लगभग 49 सप्ताह का ट्रेनिंग दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 05, 2026

Indian Army Technical Recruitment 2026

Indian Army Technical Recruitment 2026(AI Image-ChatGpt)

Indian Army Technical Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल कोर्स (पुरुष) के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 350 टेक्निकल अधिकारियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि आवेदन करने की अंतिम समय सीमा आज, 5 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तक ही तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास बहुत कम समय बचा है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Indian Army Technical Recruitment 2026: किन ब्रांचों में कितने पद?

सेना ने इस भर्ती के लिए अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम में पद तय किए हैं। सबसे ज्यादा मौके मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों को मिल रहे हैं, जहां 101 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 75 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में 64 पद, कंप्यूटर साइंस और आईटी में 60 पद तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 33 पद निर्धारित किए गए हैं। अन्य इंजीनियरिंग ब्रांचों के लिए भी 17 पद रखे गए हैं। हालांकि, जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।

Indian Army Bharti 2026: कौन कर सकता है आवेदन?


इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई या बीटेक की डिग्री है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, लेकिन उन्हें 1 अक्टूबर 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा।
वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 2 अक्टूबर 1999 से 1 अक्टूबर 2006 के बीच होनी अनिवार्य है। साथ ही इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को ही आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

Indian Army Vacancy 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?


चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में लगभग 49 सप्ताह का ट्रेनिंग दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वेतन की बात करें तो शुरुआत में पे लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मासिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ मिलिट्री सर्विस पे, तकनीकी भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

SSC टेक्निकल एंट्री की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले इंजीनियरिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पांच दिन के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर स्थित चयन केंद्रों पर आयोजित होगा। इंटरव्यू पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। अंत में मेरिट लिस्ट जारी होगी और सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।