वर्ष २०१५ में ही शुरू हुए आईआईएम-एस की कैपेसिटी इसी साल ६० से बढक़र १२० हुई थी। फिलहाल यह आईआईएम संबलपुर यूनिवर्सिटी के कैम्पस से ही फंक्शन कर रही है। जैसवाल ने बताया - राज्य सरकार ने संबलपुर यूनिवर्सिटी कैम्पस में आईआईएम-एस के स्टूडेंट्स के लिए तीन होस्टल अलॉट किए हैं। हालांकि जब यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज के साथ एमओयू साइन करने की बात आई तो उन्होंने केवल दो ही होस्टी मुहैयार करवाने पर सहमती जताई। हमने दो होस्टल ही लेना स्वीकार किया। एमओयू के अनुसार यूनिवर्सिटी को दो होस्टल्स जुलाई तक उपलब्ध करवाने थे, लेकिन यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज ने हमें एक पूरा और एक आधा होस्टल ही मुहैयार करवाया, जिसके कारण स्टूडेंट्स को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।