29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Supreme Court में NEET पर सुनवाई आज, जानें लेटेस्ट अपडेट 

Supreme Court On NEET UG: सुप्रीम कोर्ट में आज नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। 5 मई को नतीजे आने के बाद कई छात्रों ने NTA के खिलाफ याचिका दायर की थी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 8 Jul 2024, 4:03 PM IST

Supreme Court

Supreme Court On NEET UG: सुप्रीम कोर्ट में आज नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। 5 मई को नतीजे आने के बाद कई छात्रों ने NTA के खिलाफ याचिका दायर की थी। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच आज सुबह 10:30 बजे के बाद NEET याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। 

सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी पर सुनवाई चल रही है। दोपहर भोजन के बाद एक बार फिर से पीठ सुनवाई शुरू करेगी। साथ ही व्यक्तिगत शिकायतों पर विचार करेगी। लाखों छात्रों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। जानिए अब तक क्या-क्या हुआ।

केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम पर क्या कहा? 

5 जुलाई को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नीट यूजी परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की। केंद्र सरकार का कहना है कि 5 मई को परीक्षा में गोपनीयता का उल्लंघन होने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। यही कारण है कि सरकार पूरी नीट यूजी परीक्षा को रद्द किए जाने के खिलाफ है। 

यह भी पढ़ें- CTET Exam: सीटीईटी परीक्षा हुई संपन्न! जानिए कैसा रहा इस बार का पेपर

23 जून को हुई थी परीक्षा 

23 जून को कोर्ट के आदेश पर 1056 छात्रों के लिए नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी कर दिया गया। ग्रेस मार्क्स को सुप्रीम कोर्ट ने गलत ठहराया था।

काउंसलिंग रद्द की गई 

इधर, बीते 6 जुलाई 2024 से नीट यूजी परीक्षा शुरू होने की संभावना थी। हालांकि, काउंसलिंग को रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने तक के लिए रोक लगाई गई है। हालांकि, इससे पहले कोर्ट ने अपनी सुनवाई में काउंसलिंग रद्द करने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट का कहना है कि अगर परीक्षा नहीं रद्द हुई है तो काउंसलिंग को भी रद्द करने का कोई मतलब नहीं बनता।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग