30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Toughest Exam: दुनिया का सबसे टफ एग्जाम, सफल होने पर आते हैं शादी के प्रपोजल

Toughest Exam In The World: नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम (NCEE) दुनिया का सबसे ज्यादा टफ एग्जाम है, इसे गाओकाओ (Gaokao) के नाम से भी जानते हैं। इस परीक्षा में हाई स्कूल अंतिम वर्ष के छात्र बैठते हैं और ये चीन में आयोजित की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 12 Mar 2025, 3:22 PM IST

toughest_exam.jpg

Toughest Exams

Toughest Exam In The World: परीक्षाओं का मौसम चल रहा है। परीक्षा ही वो माध्यम है जिसके जरिए छात्रों की काबिलियत का पता लगाया जा सकता है। ऐसे तो छात्र अपने जीवन में किसी न किसी परीक्षा का हिस्सा बनते ही हैं। लेकिन कम ही छात्र होते हैं जो कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं। बात करें यूपीएससी की तो इसे देश-दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी से भी कठिन परीक्षा है? आज हम जानेंगे ऐसी परीक्षाओं के बारे में जिन्हें दुनिया का सबसे टफ एग्जाम (Tough Exams List) माना जाता है।

यूपीएससी नहीं है सबसे टफ परीक्षा (UPSC Toughest Exam)


दुनिया के टफ एग्जाम की लिस्ट में यूपीएससी तीसरे नंबर पर है। हर साल करीब 10 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन सफलता का दर बहुत कम है। कठिन परिश्रम के बाद भी कई लोगों का यूपीएससी नहीं निकल पाता है। इस परीक्षा में तीन स्टेज होते हैं, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू।

यह भी पढ़ें- UPSC में भूल से भी न चुनें ये ऑप्शनल सब्जेक्ट्स

दूसरे नंबर पर है भारत की परीक्षा (2nd Toughest Exam)


कठिन परीक्षा की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारत की परीक्षा हीं शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूपीएससी से भी ज्यादा टफ जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) को माना जाता है। जेईई (Joint Entrance Exam) एडवांस्ड परीक्षा में सफल होने के बाद छात्रों को टॉप IIT कॉलेज में प्रवेश मिलता है। ये एक ग्रेजुएशन लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जो करीब तीन घंटे की होती है।

पहले नंबर पर है चीन की ये परीक्षा


नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम (NCEE) दुनिया का सबसे ज्यादा टफ एग्जाम है, इसे गाओकाओ (Gaokao) के नाम से भी जानते हैं। इस परीक्षा में हाई स्कूल अंतिम वर्ष के छात्र बैठते हैं और ये चीन में आयोजित की जाती है। दो दिन और 9 घंटे चलने वाली इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को कॉलेज में प्रवेश मिलता है। यह एक नेशनल लेवल की परीक्षा है, जिसमें हर साल करीब 12 मिलियन छात्र भाग लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस परीक्षा को देने के बाद शादी के प्रपोजल आने लगते हैं।


यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद IIT Bombay में लेना है एडमिशन, यहां देखें पिछले 5 साल की रैंकिंग और प्लेसमेंट का रिकॉर्ड

जानें अन्य टफ परीक्षाओं के नाम

इन तीन परीक्षाओं के बाद टफ एग्जाम की श्रेणी में इन नामों को शामिल किया गया है

  • गेट (इंडिया)
  • जीआरई (पूरी दुनिया में मान्य)
  • मास्टर सोमिलियर डिप्लोमा (यूएसए)
  • आईसीएआई सीए एग्जाम (इंडिया)
  • सीसीआई (यूएसए)
  • मेन्सा इंटरनेशनल (पूरी दुनिया में मान्य)
  • सीएफए (पूरी दुनिया में मान्य)

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग