11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB: रेलवे JE, DMS और CMA भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, CBT-1 अब 19 से 25 फरवरी 2026 के बीच होगी

CBT-1 को केवल स्क्रीनिंग टेस्ट माना जाएगा। इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन CBT-2 में पहुंचने के लिए इसे पास करना जरूरी होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 10, 2026

RRB

RRB(Image-Freepik)

RRB JE Exam: रेलवे की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों की CBT-1 परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी नए नोटिस के मुताबिक अब यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले जो कार्यक्रम जारी किया गया था, उसमें परीक्षा की अंतिम तारीख 3 मार्च 2026 तय थी। लेकिन अब शेड्यूल को छोटा करते हुए इसे 25 फरवरी पर ही खत्म कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में कुल 2,588 पदों को भरा जाना है।

RRB: एक दिन में तीन शिफ्ट, 90 मिनट की परीक्षा


RRB इस परीक्षा को रोज तीन शिफ्टों में कराएगा। हर शिफ्ट की अवधि डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक होगी। वहीं तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक रखी गई है।

RRB JE Exam: सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी


परीक्षा से पहले केंद्र के शहर और तारीख की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इसे अभ्यर्थी अपने संबंधित RRB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड यानी ई-कॉल लेटर परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

CBT-1 का पैटर्न और आगे की राह


CBT-1 को केवल स्क्रीनिंग टेस्ट माना जाएगा। इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन CBT-2 में पहुंचने के लिए इसे पास करना जरूरी होगा। इस परीक्षा में गणित से 30 सवाल, रीजनिंग से 25, सामान्य जागरूकता से 15 और सामान्य विज्ञान से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 100 सवाल होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।