7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UGC NET 2024 : परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय को जोड़ा गया, जान लें पूरा सिलेबस

UGC NET 2024 : UGC ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बात को लेकर जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि आयुर्वेद जीवविज्ञान अब UGC NET...

2 min read
Google source verification
UGC NET 2024

UGC NET 2024 : University Grants Commission (UGC) ने दिसंबर 2024 सत्र से शुरू होने वाली National Eligibility Test (NET) में एक नया विषय को जोड़ा गया है। इस परीक्षा में आयुर्वेद जीवविज्ञान को एक विषय के रूप में शामिल किया है। UGC NET December 2024 परीक्षा में उम्मीदवार इस विषय के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले भी एक विषय को जोड़ा गया था। आपदा प्रबंधन विषय को इससे पहले जोड़ा गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-Supreme Court : सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता- सुप्रीम कोर्ट

UGC NET 2024 : आयुर्वेद बायोलॉजी का सिलेबस


शरीर रचना और क्रिया
आयुर्वेद का इतिहास और विकास
आयुर्वेद का दर्शन और मूल सिद्धांत
पदार्थ विज्ञान और द्रव्य विज्ञान
रस शास्त्र, भेषज्य कल्पना और आयुर्वेदिक फार्माकोपिया
जैव विविधता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य, आईपीआर और उद्यमिता
रोग जीवविज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान और प्रतिरक्षा विज्ञान
फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और नैनोटेक्नोलॉजी सभी समाचार
आनुवंशिकी, आयुर्जनोमिक्स, कोशिका और आणविक जीवविज्ञान

यह खबर भी पढ़ें:-JEE Main Registration 2025 : जईई फॉर्म भरने में अब नहीं आएगी दिक्कत, आधार संबंधी समस्या का ये है निदान

UGC NET December 2024 : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी


UGC ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर इस बात को लेकर जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि आयुर्वेद जीवविज्ञान अब UGC NET परीक्षा में एक विषय के रूप में जोड़ा गया है। UGC NET December 2024 परीक्षा में उम्मीदवार इस विषय का चुनाव कर सकते हैं। इस फैसले से ज्ञान और आयुर्वेद के प्राचीन विज्ञान को बढ़ावा मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Teacher Vacancy 2024 : सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, 13 हजार से अधिक सीटों पर होगी भर्ती

UGC NET 2024 Exam Date : अभी तक आवेदन प्रक्रिया नहीं हुई है शुरू


UGC NET के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार NTA यानी National Testing Agency (NTA) की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं। वैसे अभी तक UGC NET December 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। परीक्षा के तारीखों की भी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar NMMS 2025 : बिहार एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, एग्जाम डेट सहित जानें पूरी डिटेल


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग