यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 27 जनवरी 2025 के बीच किया गया था। इस साल परीक्षा 284 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। कुल 6,49,490 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उपस्थिति दर 76.5 प्रतिशत रही। वहीं अब रिजल्ट जारी होने की बारी है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ugcnet.nta.ac.in