
Congress Manifesto For Jammu and Kashmir Election 2024 : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र ‘हाथ बदलेगा हालात’ में किसानों, महिलाओं, युवाओं, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कई वादे किए गए हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी किया। उन्होनें कहा कि हमारे घोषणापत्र में युवाओं और बेरोजगार को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir Election) के योग्य युवाओं को एक साल तक प्रति माह 3,500 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देगी। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।
कांग्रेस के घोषणापत्र में पुलिस, अग्निशमन और वन सुरक्षा बल के लिए नई भर्ती की घोषणा की गई है। इसमें बेरोजगार इंजीनियरों के समूहों को निर्माण कार्य से संबंधित 30 प्रतिशत अनुबंध आवंटित करने की योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया गया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम सभी सरकारी नौकरियों (Sarkari Naukri), पासपोर्ट और अन्य उद्देश्यों के लिए सत्यापन प्रक्रिया को सरल बना कर, अनावश्यक परेशानी को रोकेंगे।
Updated on:
17 Sep 2024, 10:32 PM IST
Published on:
17 Sep 2024, 2:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.