
UP Board Practical Exam 2025
UP Board Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी छात्रो को दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा से वंचित रहे छात्रों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश निर्धारित तारीखों पर प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे सके थे, वे अब 7 और 8 अप्रैल 2025 को यह परीक्षा दे सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी करके बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए यह अंतिम मौका होगा।
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि यह अंतिम अवसर होगा और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षक नियुक्त करने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को दी गई है।
इससे पहले, यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में संपन्न हुई थीं। पहला चरण 1 से 8 फरवरी और दूसरा चरण 9 से 16 फरवरी के बीच आयोजित हुआ था। हालांकि, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2025 सत्र 1 के कारण कुछ छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अब यह दूसरा मौका दिया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:- BCA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी
Updated on:
28 Mar 2025, 3:56 PM IST
Published on:
28 Mar 2025, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.