1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2018 – इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले 6 साल में सबसे खराब रहा

इस बार लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.27 प्रतिशत रहा और लड़कियों का प्रतिशत 78.81 रहा। मतलब लड़कियों ने इस बार फिर बाजी मारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 29 Apr 2018, 3:32 PM IST

up-board-result-2018-this-year-result-compare-with-last-five-year

इस बार लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.27 प्रतिशत रहा और लड़कियों का प्रतिशत 78.81 रहा। मतलब लड़कियों ने इस बार फिर बाजी मारी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज दोपहर 12.30 बजे कक्षा 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार परीक्षा में लड़कियों सबसे आगे रहीं। इस बार के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा और इंटर के रिजल्ट में 72.43 प्रतिशत स्टूडेट्स पास हुए। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला ने टॉप किया। इस बार लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.27 प्रतिशत रहा और लड़कियों का प्रतिशत 78.81 रहा। मतलब लड़कियों ने इस बार फिर बाजी मारी है।


इस बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने राज्य में नकल के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकनेे के पुख्ता प्रबंध किए थे। नकल न हो पाने के कारण लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी। नकल न होने के कारण इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट भी प्रभावित हुआ है। पिछले 6 साल की तुलना में इस बार परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है। इस बार की परीक्षा में पिछले पांच वर्षों में सबसे खराब रिजल्ट रहा है। इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीटिएट का रिजल्ट 72.43 फीसदी रहा। जबकि यूपी बोर्ड हाईस्कूल का 75.16 प्रतिशत रहा।

पिछले पांच वर्ष का इंटर परीक्षा परिणाम

वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत

2013 - 92.68

2014 - 92.21

2015 - 88.33

2016 - 87.99

2017 - 82.62

*********************************
पिछले पांच वर्ष का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम

2013 - 86.63

2014 - 86.71

2015 - 83.74

2016 - 87.66

2017 - 81.18

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे। हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।