21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2020 : इस बार भी बेटियां अव्वल, नतीजे एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

UP Board Result 2020 : यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस के साथ की...

less than 1 minute read
Google source verification

UP Board Result 2020 : यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस के साथ की। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे।

UP Board Class 10th Result के लिए यहां क्लिक करें

UP Board Class 12th Result के लिए यहां क्लिक करें

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है। 10वीं क्लास में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। 10वीं क्लास में 83.3 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटर में कुल 18 लाख 54 हजार 99 विद्यार्थी पास हुए हैं।

दसवीं में 83.31% रिजल्ट रहा। इसमें लड़कों का रिजल्ट 79.88% और लड़कियों का रिजल्ट 87.29% रहा है। हाईस्कूल में रिया जैन और भारत भूषण ने टॉप किया है। दोनों ने 96.67 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों बागपत जिले के बडौत के रहने वाले हैं।

- 10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।


- 12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।