25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2025: इन दो वेबसाइट की मदद से चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, खुद उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद ने दी जानकारी 

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। यूपी शिक्षा परिषद ने नोटिस जारी कर आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी दी है। यहां देखें-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Apr 2025, 1:18 PM IST

UP Board Result 2025

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल 54 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड के द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया था। वहीं बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया था। फिलहाल रिजल्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard Last Date 2025: बस कुछ दिन हैं बाकी, जानिए बिहार होमगार्ड की अंतिम तारीख?

इन दो वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

यूपी शिक्षा परिषद ने रिजल्ट के संबंध में नोटिस जारी करते हुए कहा कि छात्र किसी भी प्रकार की फेक खबरों पर ध्यान नहीं दें। वहीं रिजल्ट संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। शिक्षा परिषद द्वारा जारी नोटिस में कहा गया, “माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइटwww.upmsp.edu.in या www.upmspresults.nic.inपर उपलब्ध कराई जाएगी।”

यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने निकाली 111 पदों पर भर्ती, मई में इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

इस प्रक्रिया की मदद से देखें रिजल्ट (UP Board Result Steps To Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • फिर होमपेज पर UP Board Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने दी जानकारी

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर फेक खबरें चल रही थीं कि रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। शिक्षा परिषद ने खुद इसकी जानकारी देते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया। बोर्ड ने बताया कि 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की खबर गलत है। बोर्ड ने इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।