
UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर और अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 111 पद भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स 1 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है। ऐसे में सभी कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इस विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ora/ पर केवल ऑनलाइन आवेदन करें।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
-इसके बाद होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
-अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें
-इसके बाद लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भर लें
-सभी डॉक्यूमेंट्स जमा कर लें और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर लें
सभी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। एससी/एसटी/महिलाएं और बेंचमार्क विकलांगता वाले कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।
Updated on:
13 Apr 2025, 7:01 PM IST
Published on:
13 Apr 2025, 7:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.