25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FSSAI Recruitment 2025: FSSAI ने 33 अधिकारी पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें योग्यता और चयन प्रक्रिया

FSSAI Recruitment 2025: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स यहां डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 13 Apr 2025, 3:23 PM IST

FSSAI Recruitment 2025

FSSAI Recruitment 2025: यदि आप भारत सरकार में नौकरी करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब से शुरू है आवेदन प्रक्रिया (FSSAI Recruitment Registration)

FSSAI की इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी इक्ट्ठा कर लें। 

यह भी पढ़ें- गुजरात की जुड़वां बहनों का कमाल! एक साथ पैदा हुईं, MBBS में एक जैसे नंबर, डॉक्टर भी बनेंगी एक साथ

पदों का विवरण (FSSAI Recruitment 2025 Vacancy Details)

  • निदेशक: 2 पद
  • संयुक्त निदेशक: 3 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक: 2 पद
  • प्रबंधक: 4 पद
  • सहायक निदेशक: 1 पद
  • प्रशासनिक अधिकारी: 10 पद
  • वरिष्ठ निजी सचिव: 4 पद
  • सहायक प्रबंधक: 1 पद
  • सहायक: 6 पद

यहां देखें पात्रता (FSSAI Recruitment Eligibility)

निदेशक से लेकर सहायक तक सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग हैं। शैक्षणिक योग्यता, अन्य पात्रता और आयु सीमा से संबंधिक वृस्तित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

यह भी पढ़ें- ये हैं MBA की टॉप 5 ब्रांच, एक बार जरूर देखें | Best MBA Courses

कैसे करें आवेदन (FSSAI Recruitment Selection Process)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर लें। फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और अन्य डॉक्यूमेंट्स सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, 312, तीसरी मंजिल, एफडीए भवन, कोटला रोड नई दिल्ली के पते पर भेज दें। 

क्या है एफएसएसएआई (Kya Hai FSSAI) 

FSSAI स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक प्रशासनिक इकाई है जिसका काम है फूड सेफ्टी और उसकी गुणवत्ता को चेक करना। यह खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात को नियंत्रित करता है, साथ ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक भी स्थापित करता है।