23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP NEET PG Counselling: पहले राउंड के नीट पीजी काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें फीस 

UP NEET PG Counselling: डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग यूपी ने उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया है। पहले राउंड के काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 23 Sep 2024, 4:10 PM IST

NEET PG

UP NEET PG Counselling: डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग यूपी ने उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया है। पहले राउंड के काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स upneet.gov.inपर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन आज यानी 23 सितंबर शुरू हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2024 है। सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। ये राशि नॉन रिफंडेबल है। 

यह भी पढ़ें- कौन थे अब्दुल हमीद, NCERT की किताब में अब बच्चे पढ़ेंगे इनकी कहानी 

2 लाख रुपये है फीस (NEET PG Counselling)

इस काउंसलिंग के बाद सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए कैंडिडेट्स को 30 हजार रुपये और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के लिए 2 लाख रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा पास कर ली है, वे 50 प्रतिशत कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें- NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव! वीर अब्दुल हमीद और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के बारे में पढ़ाया जाएगा

कैसे भरें फीस 

फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। इसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से भरा जा सकता है। 28 सितंबर को शाम 5 बजे के पहले फॉर्म भर दें। 

बिना डॉक्यूमेंट्स के नहीं होगा एडमिशन

आवेदन के समय डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लाएं। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद ही दाखिला मिलेगा। नीट पीजी (NEET PG) एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 12वीं की मार्कशीट, सभी एमबीबीएस एग्जाम्स की मार्कशीट, परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि डॉक्यूमेंट्स काम आएंगे।