1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर देखें 

UPSC Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यहां देखें डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 29 May 2025, 6:45 AM IST

UPSC Admit Card 2025

यूपीएससी एडमिट कार्ड प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट-फ्रीपिक)

UPSC Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

8 जून को होगी परीक्षा 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- JoSSA Counselling 2025 Schedule: जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल हुआ जारी, 3 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

परीक्षा का पैटर्न 

यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में कैंडिडेट्स को दो पेपर देने होंगे। पेपर 1 में उम्मीदवारों से कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा जबकि पेपर 2 में उम्मीदवारों से कुल 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे । पेपर 2 के लिए कैंडिडेट्स को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। दोनों ही पेपर में MCQ प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रहेगी, गलत उत्तर देने पर प्रति प्रश्न एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा, जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल है।

यह भी पढ़ें- Sainik School Admission Quota: सैनिक स्कूल में इन वर्गों के लिए है कोटा, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करनें
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा
  • अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें 
  • इसका प्रिंटाआउट निकाल लें 

एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी ये चीजें 

यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी होगा, उसमें परीक्षा का नाम, परीक्षा सेंटर का पता, समय, तिथि, उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की जन्मतिथि और उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर आदि डिटेल्स दर्ज होंगी।