
UPSC Exam Schedule: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा और संयुक्त चिकित्सा सेवा की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे परीक्षा कार्यक्रम के लिएयूपीएससीकी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल देखें।
नोटिस के अनुसार, भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 20, 21 और 22 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। वहीं संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Service Exam) दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। ये परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
IES और ISS परीक्षा के लिए जून के दूसरे सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वहीं 20 जुलाई 2025 की परीक्षा के लिए 15 जुलाई के आसपास एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोग ने परीक्षा के पेपर में पूछे गए प्रश्नों पर अभ्यर्थियों को आयोग के समक्ष अभ्यावेदन देने के लिए 7 दिन (एक सप्ताह) की समय-सीमा तय की है। ऐसे में कैंडिडेट्स को परीक्षा तिथि के अगले दिन से लेकर 7वें दिन शाम 6:00 बजे तक उपस्थित होना होगा। ऐसे अभ्यावेदन केवल https://upsconline.gov.in/miscellaneous/QPRep/ URL पर जाकर “ऑनलाइन प्रश्न पत्र अभ्यावेदन पोर्टल (QPRep)” के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
Updated on:
1 May 2025, 1:03 PM IST
Published on:
1 May 2025, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.