22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Mains CSE 2025: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का 22 अगस्त से होगी शुरू, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

UPSC: मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने मई 2025 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जून में घोषित हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 15 Jul 2025, 12:19 PM IST

UPSC Mains CSE 2025

UPSC (Source: Patrika)

UPSC Mains CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा 22 अगस्त 2025 को प्रारंभ होगी और 31 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

UPSC Mains CSE 2025: परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम

UPSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पहले दिन यानी 22 अगस्त को निबंध (Essay) का पेपर होगा और अंतिम दिन वैकल्पिक विषय का पेपर 2 लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सुबह व दोपहर की दोनों शिफ्टों के लिए तैयार रहना होगा।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा: चयन प्रक्रिया

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary), मुख्य परीक्षा (Mains), साक्षात्कार (Interview) शामिल है।
प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। सामान्य अध्ययन (General Studies) और सिविल सेवा अभिक्षमता परीक्षण (CSAT)। दोनों पेपर 200-200 अंकों के होते हैं। CSAT में उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है, यानी इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर, भारतीय भाषा और अंग्रेजी होते हैं और प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होता है। इन क्वालीफाइंग पेपरों को अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किया जाता। बाकी सात पेपर मेरिट बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
निबंध (Essay): 250 अंक
सामान्य अध्ययन I, II, III, IV: प्रत्येक 250 अंक
वैकल्पिक विषय के दो पेपर: प्रत्येक 250 अंक

इस प्रकार, मुख्य परीक्षा में मेरिट के लिए अधिकतम कुल अंक 1750 होते हैं। मुख्य परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाता है, जो 275 अंकों का होता है। इसमें कोई न्यूनतम पासिंग नंबर निर्धारित नहीं है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाता है।

UPSC Mains CSE 2025: कौन हो सकता है शामिल?

मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने मई 2025 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जून में घोषित हुआ था। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF-I) भरकर जमा करना था।