आज भले ही भूगोल विषय के लोगों ने एक से बढ़कर खोज और रिसर्च करते हुए भूमि और इस पर पायी जाने वाली चीजों के बारे में कई पहलुओं को सुलझा लिया है, लेकिन इस दुनिया में एक चीज आज भी भूगोल शास्त्रीयों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। यह पहेली है अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित डेथ वैली के मरूस्थल के पत्थर। रेगिस्तान की रेत में अपने आप खिसकने वाले इन पत्थरों को लेकर दुनियाभर के भूगोल शास्त्री कई सालों से सिर खफा रहे हैं लेकिन उनके अपने खिसकने का कारण पता नहीं कर पा रहे।