सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक स्कूली बच्चा अपने विकलांक छात्र जो व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है, खाने बाद उसका मुंह पोछता हुआ दिख रहा है। साथ ही दूसरा दोस्त उसके व्हीलचेयर को आराम से पकड़कर कक्षा की ओर ले जाता दिख रहा है। ये वीडियो केरल का बताया जा रहा है। यह वीडियो देखने में जितनी मन को शांति देती है, उतनी ही इस बात को और पुख्ता करती है कि दोस्ती मन से होती है, न कि धन-दौलत, शरीर को देखकर।