
delhi cabinet minister list
Delhi cabinet minister list: BJP ने Rekha Gupta को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री घोषित किया है, और वह आज शपथ ग्रहण लेने के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं हैं। इस घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिनमें प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद,मजिंदर सिंह सिरसा, पंकज कुमार सिंह,रविंद्र इंद्रराज सिंह शामिल हैं। आइए जानते हैं, नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता कितनी है।
दिल्ली के वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा नई कैबिनेट में शामिल हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हुई। इसके बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री ली और from Fore School of Management से एमबीए की डिग्री हासिल की।
जनकपुरी से विधायक आशीष सूद भी कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। 2 जून 1966 को जन्मे सूद की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से हुई, जहां उन्होंने बी.कॉम किया। वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
राजौरी गार्डन से विधायक मजिंदर सिंह सिरसा को भी मंत्री पद मिला है। हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले सिरसा 12वीं पास हैं और उन्हें दिल्ली बीजेपी का सबसे अमीर विधायक माना जाता है।
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने भी मंत्री पद हासिल किया है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से सोशल वर्क में एमए किया है। मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।
विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री प्राप्त की है। अब वह दिल्ली की नई सरकार में मंत्री पद संभालेंगे।
बवाना विधानसभा से विधायक रविंद्र इन्द्रराज सिंह भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। इनके पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रविंद्र दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। इन्होंने इस यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
Updated on:
20 Feb 2025 12:43 pm
Published on:
20 Feb 2025 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
