चुनाव

MP Election 2023: ‘लाड़ली बहना’ गेमचेंजर बनेगी या नहीं इस पर नतीजे निर्भर

mp election 2023 result- महिला वोटिंग की करवट पर टिकीं उम्मीदें, दावों में दोनों दिखा रहे दम, भाजपा-कांग्रेस का अपना नजरिया

2 min read
Nov 20, 2023

mp election 2023 result-- विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब नतीजों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में अपने-अपने दावे हैं। इस बार पूरा चुनाव महिला वोटिंग पर टिका है। बड़ा सवाल ये कि लाड़ली बहना योजना गेमचेंजर बनेगी या नहीं। दोनों दलों ने महिला शक्ति को साधने खूब प्रयास किए थे। वोटिंग हुई तो महिलाओं का प्रतिशत 76.03 रहा। इसे दोनों दल अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। पार्टी मुख्यालयों में आकलन से लेकर सोशल मीडिया तक पर भाजपा-कांग्रेस के नेता डाटा को अपने हिसाब से जीत का कारण बता रहे हैं। ऐसे में 34 सीटों पर महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे रही हैं। इस कारण इन सीटों पर भी जीत-हार का गणित टिका है।

किसका क्या गणित

भाजपा ने महिला वोटिंग की 2018 से तुलना करते हुए 2 फीसदी बढऩा बताया है। 2018 में 74.03 फीसदी महिला वोटिंग थी। इस बार 76.03 फीसदी महिला वोटिंग हुई है। इसे भाजपा लाड़ली बहना का असर मानकर पक्ष में बता रही है।

कांग्रेस ने महिला वोटिंग को 2018 के मुकाबले कम होना बताया है। साफ तर्क है कि 2018 में पुरुषों के मुकाबले 1.95 फीसदी कम वोट महिलाओं के थे। इस बार 2.18 फीसदी कम है। तर्क है कि भाजपा की लाड़ली बहना योजना फेल रही। एंटी-इन्कंबेंसी ज्यादा रही।

ये रहे महिला फैक्टर

1. कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का ऐलान कर प्रत्येक महिला को 1500 रुपए महीना देने का वादा किया है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का जिक्र वचन-पत्र में है।
2. भाजपा ने काउंटर में लाड़ली बहना योजना लॉन्च की। एक हजार से बढ़ाते हुए प्रति माह 1250 रुपए किए। इस राशि को बढ़ाते हुए 3000 रुपए तक करने का वादा किया है। गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया।

तब और अब महिला-पुरुष वोटिंग का प्रतिशत

महिला वोट प्रतिशत
चुनाव वर्ष - वोट

2013 - 70.09
2008 - 65.91
2003 - 62.14

Updated on:
20 Nov 2023 07:45 am
Published on:
20 Nov 2023 07:42 am
Also Read
View All

अगली खबर