scriptUP Election 2022 जानें सोशल मीडिया पर कौन सी पार्टी किस पायदान पर | Know Which party leading on social media bjp sp congress aap and bsp in UP Election 2022 | Patrika News
चुनाव

UP Election 2022 जानें सोशल मीडिया पर कौन सी पार्टी किस पायदान पर

UP Election 2022 में फतह हासिल करने के लिए बीजेपी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी और आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा रखा है। लेकिन कोरोना के चलते निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन ने सबको परेशानी में डाल रखा है। ऐसे में सभी के पास विकल्प है सोशल मीडिया। तो जानते हैं कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्रारूपों फेसबुक, ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर किसके कितने हैं फॉलोवर्स…

वाराणसीJan 27, 2022 / 04:28 pm

Ajay Chaturvedi

चुनावी सोशल मीडिया

चुनावी सोशल मीडिया

वाराणसी. UP Election 2022 के लिए सभी पार्टियां पूरे दमखम स तैयारी में जुटी हैं। सत्ता हासिल करने की खातिर जनता को लुभाने का काम भी जोरशोर से चल रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमणम ने फिजिकल प्रचार पर रोक लगा रखी है। ऐसे में प्रचार के पारंपरिक तौर- तरीकों में भी बदलाव हुआ है। अब फिजिकल रैलियों की जगह पूरा फोकस डिजिटल और सोशल मीडिया पर है। हर पार्टी सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पैठ बनाने की जुगत में जुटी है। ऐसे में बताते हैं कि यूपी में कौन सा दल कितने फॉलोवर्स के साथ अपनी पहुंच साबित करने में जुटा है..
यूपी में बीजेपी सोशल मीडिया पर आगे
बात सत्ताधारी दल बीजेपी की करें तो योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पार्टी एक बार फिर से यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही है। योगी आदित्यनाथ पार्टी के पसंदीदा चेहरों में से एक हैं। अब अगर पार्टी के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की बात करें तो फेसबुक पर 51 लाख, ट्विटर पर 30 लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख समर्थकों के साथ बीजेपी सबसे आगे चल रही है।
दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी
अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया स्टेटस की बात करें तो फॉलोवर्स के लिहाज से पार्टी वर्तमान में दूसरे पायदान पर है। सपा के फेसबुक पर 32 लाख और ट्विटर पर 29 लाख से ज्यादा तो इंस्टाग्राम पर 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
ये भी पढें- UP Election 2022: छठां चरण- योगी आदित्यनाथ के लिए गोरखपुर सदर सुरक्षित घरेलू सीट, मगर…

आम आदमी पार्टी तीसरे पायदान पर
आम आदमी पार्टी भी इस यूपी विधानसभा चुनाव में संजय सिंह के नेतृत्व में जंगे मैदान में ताल ठोक रही है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की माहिर टीम सक्रिय है। टीम के सदस्य लगातार अपनी बात सोशल मीडिया के मार्फत सक्रिय है। आम आदमी पार्टी के फेसबुक पर 7,64,219, इंस्ट्राग्राम पर 21,500 और ट्विटर पर 84,600 फॉलोवर्स हैं।
ये भी पढें- Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: शह और मात के खेल में डिजिटल घमासान, कौन कितने पानी में

सोशल मीडिया पर कांग्रेस की कवायद
कांग्रेस की बात करें तो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी यूपी में अपनी खोई जमीन की तलाश में है। सोशल मीडिया पर प्रचार की बात करें तो पार्टी की सोशल मीडिया टीम की काफी प्रयास कर रही है। फिलहाल फेसबुक पर 6 लाख, ट्विटर पर 4.7 लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख लोग कांग्रेस को फॉलो कर रहे हैं।
ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: PM Narendra Modi के गढ़ में BJP को घेरने में जुटी सपा सुभासपा संग TMC जानें क्या है रणनीति

बीएसपी ने सोशल मीडिया पर अपनों को रिझाना शुरू कर दिया है
उधर मायावती भी अपनी पूरी टीम के साथ चुनावी जंग में हैं। मायावती सोशल मीडिया पर पार्टी का जमकर प्रचार कर रही है। बावजूद इसके बसपा सोशल मीडिया प्रचार के मामले में काफी पीछे चल रही है। बीएसपी के फेसबुक पर एक लाख, ट्विटर 27 लाख फॉलोवर हैं।
ये भी पढें- RPN Singh को लेकर क्या है BJP P की रणनीत, क्या चल रहा कांग्रेस के पाले में

Home / Elections / UP Election 2022 जानें सोशल मीडिया पर कौन सी पार्टी किस पायदान पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो