चुनाव

फिर चौंकाएगी भाजपा की लिस्टः इन मंत्रियों के टिकट कटेंगे, इस बार होगी यूथ की एंट्री

भाजपा की दिल्ली में बैठक : चुनिंदा सीटों पर आएंगे चौंकाने वाले नाम, एक मंत्री व एक पूर्व मंत्री की सीट पर नए चेहरे

2 min read
Oct 17, 2023

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बची सीटों पर टिकटों की मशक्कत पूरी कर ली है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीएम हाउस पर बैठक में अगली सूची को लेकर फाइनल स्कू्रटनी भी कर ली गई। शाम 7.15 बजे से करीब चार घंटे बैठक चली। इसमें पैनल वाले नामों को स्कू्रटनी कर सिंगल नामों में बदला गया, लेकिन कुछ सीटें बाकी रह गई हैं। अब मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बाकी सीटों के नामों पर मुहर लगेगी। सूची बुधवार को जारी हो सकती है।

सिसौदिया को मौका सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। हालांकि अब भी करीब 24 सीटों पर फैसला बाकी है, लेकिन अगली सूची में अब तक तय नामों का ऐलान हो सकता है।

मंत्री सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया और रामखेलावन पटेल का टिकट कट सकता है। बृजेंद्र सिंह यादव का टिकट भी खतरे में हैं। महेंद्र सिंह सिसौदिया का टिकट प्रदेश स्तर पर फाइनल हो गया है। इन सीटों पर नया दांव शिवपुरी सीट से मंत्री यशोधरा के नहीं लडऩे के ऐलान के बाद अब नया चेहरा आ सकता है।

भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट पर भी पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक की जगह किसी नए चेहरे पर दांव खेला जा सकता है। मंत्री उषा ठाकुर की महू सीट पर भी नया चेहरा उतर सकता है। उषा इंदौर शिफ्ट होंगी। प्रदीप जायसवाल को भी टिकट मिल सकता है।

अगली सूची में बचेंगे कुछ नाम

भाजपा की अगली सूची आने के बावजूद एक दर्जन से ज्यादा सीटों के नाम और बच सकते हैं। वजह ये कि जिन सीटों पर कांग्रेस के हिसाब से भाजपा टिकट तय करेगी वो सीटें रोकी जा सकती हैं। अभी कांग्रेस की 86 सीटें बची हैं, लेकिन करीब एक दर्जन सीटें ही ऐसी हैं जिनके समीकरण भाजपा कांग्रेस के हिसाब से तय करना चाहेगी। इसलिए इन सीटों पर बाद में फैसला होगा।

कांग्रेस में 86 सीटों पर मंथन, कल बैठक के बाद आ सकती है लिस्ट

144 उम्मीदवारों की सूची घोषित करने के बाद कांग्रेस में बाकी 86 सीटों पर मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय चुनाव समिति की 18 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक होने वाली है। इसमें इन सीटों के लिए नामों को हरीझंडी मिल सकती है। कांग्रेस ने कई सीटों पर टिकट रोके हैं। सभी सीटों के अलग-अलग कारण हैं। राजधानी भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट की बात करें तो यहां से पीसी शर्मा विधायक हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे हैं, ज्यादातर पूर्व मंत्रियों को टिकट मिल गया है, लेकिन इनका टिकट रोका है। इस सीट से संजीव सक्सेना की भी दावेदारी है। सोमवार को पीसी की कमलनाथ से मुलाकात भी हुई। कमलनाथ की दिग्विजय सिंह से भी चर्चा हुई। उम्मीद है कि दूसरी सूची में इस सीट के लिए उम्मीदवार घोषित हो जाएगा। इसी तरह पार्टी ने पांच अन्य विधायकों के टिकट भी काटे हैं। अन्य सीटों पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Updated on:
17 Oct 2023 07:28 am
Published on:
17 Oct 2023 07:27 am
Also Read
View All

अगली खबर