चुनाव

Wasim Rizvi Conversion Matter : हिन्दू बने वसीम रिजवी ने मुस्लिम वोट बैंक को लेकर कही ये बात

Wasim Rizvi Conversion Matter : मुस्लिम से हिंदू बने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने जितेंद्र त्यागी बनने के बाद मुस्लिम वोट बैंक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक के साथ ही मुस्लिम समाज पर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि जिस समाज में प्रतिदिन मेरी गर्दन काटने के फतवे जारी किए जाते हैं। उस समाज में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

2 min read
Dec 07, 2021
Wasim Rizvi Conversion Matter : मुस्लिम से हिन्दू बने वसीम रिजवी ने मुस्लिम वोट बैंक को लेकर कही ये बात

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Wasim Rizvi Conversion Matter : पुराना धर्म और सनातन धर्म हिंदू ही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हमारे घर को जलाने का ख्वाब देखा जा रहा है। हिंदुस्तान में कत्लेआम का फतवा जारी किया जा रहा है। हम हिंदुओं केा जागरूक करेंगे। हमारी पूरी टीम लोगों को जागरूक कर यह कहेंगे कि हम लड़ाई नहीं चाहते। यह बातें हिंदू धर्म को स्वीकारने वाले पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में शांति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे और लोगों को भी हिंदू धर्म स्वीकारने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मुस्लिम वोटों की राजनीति कर रहे हैं। वे उनके धर्म परिवर्तन को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैें। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने कहा कि जो लोग मुस्लिमों को अपना वोट बैंक समझते हैं वेा बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि आज सपा मुस्लिमों को अपना वोट बैंक समझती है। भाजपा अपना समझती है। कांग्रेस मुसलमानों को अपना कहती है। ओवैसी मुसलमानों के सरपरस्त बनते हैं। जबकि मुस्लिम आज तक किसी का वोट बैंक रहा ही नहीं।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ वोट डालता रहा है। जो हिंदुत्व की बात करते हैं मुस्लिम सिर्फ और सिर्फ उनकी खिलाफत करते हैं। ये बात अब हिंदुओं को समझनी चाहिए कि कोई तुम्हारी खिलाफत करता है तो तुम्हें भी एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसी धर्म,जाति,मजहब के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन उनको हमेशा से विवादित बताया जाता रहा है। जबकि वो हिंदू धर्म और श्रीराम के आदर्श की बातें करते रहे हैं। वे किसी से विवाद नहीं चाहते और न उनका किसी पार्टी से चुनाव लड़ने का इरादा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि मुस्लिम वोट बैंक आज तक किसी का नहीं हुआ है।

Published on:
07 Dec 2021 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर