1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OP राजभर और अखिलेश यादव के बीच हुए समझौते का खुलासा: प्रत्याशियों की लिस्ट में सपा वाले भी…

UP Vidhansabha Chunav में ओपी राजभर और अखिलेश यादव के बीच हुए गोपनीय राजनीतिक गठबंधन में अब प्रत्याशियों को लेकर खुलासा हो गया है। जिसमें सपा ने सुभासपा को 18 सीट दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Feb 17, 2022

File Photo of OP Rajbhar and Akhilesh yadav During Meeting

File Photo of OP Rajbhar and Akhilesh yadav During Meeting

समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन यानी सुभासपा को कुल 18 सीटें मिली हैं। जहां प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट जारी कर दी गई है। इससे सीधे तौर पर अब साफ हो गया है कि भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा ने क्या रणनीति अपनाई है। वहीं कई ऐसे चेहरे भी हैं जिन्हें सपा ने अपनी पार्टी के सिंबल पर न उतारकर सीधे ओपी राजभर की पार्टी के मध्य से मैदान में लड़ने भेजा है। जिसमें प्रमुख नाम बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे को मऊ से टिकट दिया है।

UP Assembly Election 2022 OP Rajbhar Candidate List

1- जहूराबाद विधानसभा- ओमप्रकाश राजभर
2- शिवपुर विधानसभा- डॉ. अरविन्द राजभर
3- जखनियां विधानसभा- बेदी राम
4- रसड़ा विधानसभा-महेंद्र चौहान
5- बेल्थरारोड विधानसभा- हंशु राम
6- सलेमपुर विधानसभा- मनबोध प्रसाद
7- रामकोला विधानसभा- पुर्नवासी देहाती
8- खड्डा विधानसभा- अशोक चौहान
9- महाराजगंज सदर विधानसभा-गीता रत्ना पासवान
10- घनघटा विधानसभा-अलगू चौहान
11- शोहरतगढ़ विधानसभा-प्रेमचंद निषाद
12- महादेवा विधानसभा-दूध राम
13- सण्डीला विधानसभा- सुनील अर्कवंशी
14- मिश्रिख विधानसभा-मनोज कुमार राजवंशी
15- मेहनगर विधानसभा- पूजा सरोज
16- जफराबाद विधानसभा- जगदीश राय
17- अजगरा विधानसभा - सुनील सोनकर
18-मऊ सदर विधानसभा- अब्बास अंसारी

अब तक दो चरणों का चुनाव सम्पन्न, तीसरे की तैयारी

आपको बताते चलें कि अब तक यूपी विधानसभा चुनाव में दो चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब तीसरे चरण की बारी है। दो चरणों में 113 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। इसमें पहले चरण में 58 विधानसभा सीट और दूसरे चरण में 55 सीट पर मतदान हुए हैं। वहीं तीसरे चरण में तीसरे चरण के 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी।

तीसरे चरण में 15 सीटें सुरक्षित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण की 59 सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत पांच जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पंद्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरुष मतदाता, 99,62,324 महिला मतदाता और 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

Story Loader