चुनाव

MP Election 2023: मोदी करेंगे तूफानी दौरा, खरगे, राहुल, प्रियंका करेंगे 22 सभाएं

भाजपा और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए तूफानी दौरे शुरू कर दिए हैं। पीएम मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश कई सभाएं करेंगे, वहीं राहुल और प्रियंका गांधी की भी सभाएं मध्यप्रदेश में होंगी।

2 min read
Nov 04, 2023

भाजपा और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए तूफानी दौरे शुरू कर दिए हैं। पीएम मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश कई सभाएं करेंगे, वहीं राहुल और प्रियंका गांधी की भी सभाएं मध्यप्रदेश में होंगी।

पीएम मोदी अपनी सरकार की उपलब्धियों से गिनाते हुए कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। मोदी ने छत्तीसगढ़ की सभा में संकेत दिए हैं कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी वे दोनों सरकारों पर निशाना साधेंगे। मोदी मध्यप्रदेश व राजस्थान में जाएंगे। मप्र में कार्यक्रम तय हो चुका है। मोदी 4 नवंबर से मप्र के चुनावी दौरे पर होंगे। वे एक दर्जन से अधिक रैलियों को संबोधित करेंगे। 14 नवंबर को इंदौर में एक रोड शो भी करेंगे। मप्र में पहली रैली रतलाम में आखिरी रैली 15 नवंबर को बैतूल में होगी। राहुल गांधी 9 व 10 नवंबर और 13 व 14 नवंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

14 दिन में सभी 230 सीटों पर होंगी रैलियां, रोड-शो

मतदान को चंद दिन बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने महासंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 14 दिन में सभी 230 सीटों पर रैलियां, रोड-शो के कार्यक्रम हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी 22 रैलियां करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 70 और दिग्विजय सिंह 60 रैलियां करेंगे। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला 30 रैली करेंगे। राष्ट्रीय प्रव€ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 150 सीटों के पार का है। उन्होंने कहा, महाजनसंपर्क अभियान से हम वचन-पत्र और संदेश को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

किस नेता का कब कहां दौरा

शुरुआत चार से: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कटंगी और शाहपुरा, 5 को प्रियंका कुक्षी और इंदौर-5, 7 नवंबर को खरगे उज्जैन और ग्वालियर पूर्व, 8 को प्रियंका सांवेर और खातेगांव, 9 को रीवा में जनसभा। 10 को राहुल गांधी सतना, 14 को विदिशा, राजनगर, खजुराहो में जनसभा। 15 को प्रियंका की दतिया में जनसभा। 15 खरगे आमला (बैतूल) में जनसभा करेंगे।

पदयात्रा करेंगे राहुल:

9 नवंबर को राहुल गांधी नईसराय, अशोक नगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा करेंगे। 13 को टिमरनी, उदयपुरा और इकबाल नगर में जनसभा, पदयात्रा का कार्यक्रम है।

Updated on:
04 Nov 2023 07:50 am
Published on:
04 Nov 2023 07:47 am
Also Read
View All

अगली खबर