scriptराजभवन में नहीं शहीद भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान | Patrika News

राजभवन में नहीं शहीद भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Published: Mar 11, 2022 08:40:48 am

Submitted by:

Mahima Pandey

Punjab Assembly Election Result 2022: पंजाब की 117 सीटों पर में से 92 पर AAP ने जीत दर्ज की है। भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वो भगत सिंह के पैतृक गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे।

Bhagwant Maan

Bhagwant Maan

Punjab Assembly Elections Result 2022 : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में कई बड़े सुरमा बुरी तरह से हार गए । आम आदमी पार्टी 92 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस केवल 18 सीटें ही जीत पाई है। अकाली दल 3 और भाजपा 3 सीटों पर जीती है। जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने खूब जश्न मनाया। अब जल्द ही भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेंगे।
केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस जनता ने दिया अवसर – मनीष सिसोदिया
“आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में मिली जीत पर कहा कि ये केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को जनता ने अवसर दिया है। बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है, अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में आप का प्रसार होगा।”

ये पंजाब की जनता की जीत- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने पंजाब में सामने आए रुझानों में AAP को मिली बढ़त पर संगरूर में भाषण दिया। उन्होंने कहा, “मैंने तो पंजाब के लोगों को झाड़ू चलाने के लिए कहा था पर उन्होंने तो वैक्युम क्लीनर ही चला दिया है। ये केजरीवाल और भगवंत मान की सोच की जीत है। पंजाब की जनता ने केजरीवाल के विकास मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया।”

उन्होंने आगे कहा, पंजाब की अन्य पार्टियों ने केजरीवाल को आतंकवादी तक साबित करने की कोशिश की थी, AAP पर कीचड़ उछाला था उन सभी को जनता ने अपनी ताकत से हरा दिया है और पार्टी का पॉजिटिव अजेन्ड जीता है। ये दिखाता है कि आम आदमी अगर कुछ ठान ले तो बड़े बड़े सिंहासन हिल जाते हैं।”

राघव चड्ढा ने आगे कहा, “पूरे देश में आम आदमी पार्टी के शासन के तरीके की आवश्यकता है। ये पार्टी आने वाले समय में काँग्रेसस को रिप्लेस करेगी। भगनवत मान के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उनके नेतृत्व में पंजाब उड़ता पंजाब की बजाय विकास और खिलखिलाता पंजाब के नाम पर जाना जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “जिन्होंने वोट दिया उसके लिए भी और जिन्होंने वोट नहीं दिया उनके लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी।”
बरनाला
-इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत 36637 वोटों से जीते हैं।

पठानकोट
इस सीट से भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा 7 हजार से अधिक मतों के अंतर जीत हासिल कर ली है। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। ये इकलौती सीट है जहां कांग्रेस भाजपा में टक्कर देखने को मिली है।

अमृतसर नॉर्थ
इस सीट से आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप आगे चल रहे हैं।

मालवा सीट
इस सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आगे
अमृतसर ईस्ट
इस सीट से नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम मजीठिया दोनों हारे, जबकि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीवनजोत कौर जीत गई हैं।

धुरी सीट

धुरी सीट से भगवंत मान जीतने की कगार पर है, जो आप आदमी पार्टी का सीएम चेहरा हैं।

मोगा
-मोगा सीट से कांग्रेस नेता मालविका सीट से लगातार पीछे चल रही हैं।

मोहाली विधानसभा सीट
-इस सीट से कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं।

भदौर
-दूसरी सीट चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं

चमकौर साहिब
-चरणजीत सिंह चन्नी इस सीट पीछे चल रहे

मलेरकोटला

-कांग्रेस नेता रजिया सुलताना मलेरकोटला से पीछे, आम आदमी पार्टी आगे।

लुधियाना वेस्ट

-लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत बस्सी गोगोई आम आदमी पार्टी से आगे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

मुकेरियां
– मुकेरियां से इंदुबाला आगे चल रही हैं, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से आगे हैं जबकि मजीठिया पीछे चल रहे हैं।

पटियाला अर्बन सीट
-पटियाला अर्बन सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 हजार मतों के अंतर से हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह कोहली को जीत मिली है।

तरनतारन

-तरनतारन से अकाली दल के हरमीत सिंह संधु आगे चल रहे हैं।

करतारपुर

-करतारपुर से अकाली बसपा प्रत्याशी बलविंदर कुमार के बलविंदर कुमार आगे चल रहे हैं।

रायकोट
-रायकोट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आगे

आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पाँच राज्यों के चुनावों के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आज की जाएगी। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। कांग्रेस के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी बहुमत बनाते हुए दिखाई दे रही थी। चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार है। वहीं, AAP नंबर वन की पार्टी बनने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। SAD-BSP के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। BJP ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 117 में से 77 सीटें जीतकर सत्ता में दस साल बाद वापसी की थी। वहीं, अकाली दल-बीजेपी केवल 18 सीटों पर ही सिमट गई थी।

1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

पंजाब में सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए हैं और वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहाँ 2.14 करोड़ मतदाता 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिसपर सभी की निगाहें टिकी हैं। किस पार्टी की सरकार बनेगी ये दोपहर तक साफ हो जाएगा।

किन सीटों पर नजर?
पंजाब की कुल दस हॉट सीटों पर सभी की नजरें हैं जिनमें बठिंडा अर्बन हॉट सीट, अमृतसर नॉर्थ, लंबी विधानसभा सीट, अमृतसर ईस्ट, चमकौर साहिब, पटियाला अर्बन, जलालाबाद, धूरी, मनसा सीट और फगवाड़ा सीट शामिल है। नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर अमरिंदर की साख आज दांव पर है। कांग्रेस के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है तो आम आदमी पार्टी नंबर वन बनने में जुटी है।
बहुकोणीय मुकाबलों में फंस सकती हैं 50 से अधिक सीटें
अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब की 117 सीटों में से करीब 50 सीटें बहुकोणीय मुकाबलों में फंसी हैं जहां नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं। दरअसल, भाजपा-अकाली दल के अलग होने से व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने से पंजाब में सियासी समीकरण बदल चुके हैं। इसके अलावा किसान आंदोलन का चेहरा रहे बलबीर सिंह राजेवाल भी संयुक्त समाज पार्टी बनाकर मैदान में हैं और कड़ी चुनौती दे सकते हैं। एग्जिट पोल में अधिकर पोल एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया था।
कुल मतदान
पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को हुए थे जिसमें मतदान 71.95 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ये आंकड़ा 2017 के रिकॉर्ड मतदान (78.62 %) के मुकाबले करीब 9.59% कम रहा।

कितने हैं मतदाता
पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को किये जाएंगे। वहीं 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। एक नजर इस बार मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या पर:
कुल मतदाता : 20,029,646
पुरुष मतदाता: 42,24,288
महिला मतदाता: 39,19,334
थर्ड जेन्डर: 300

यह भी पढ़े – बठ‍िंडा अर्बन सीट पर कांग्रेस का वर्चस्‍व, इस बार किसका पलड़ा होगा भारी?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो