31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा की इस हॉटसीट पर कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी तय, अब होगी कांटे की टक्कर

Rajasthan election 2023 : जिले की हॉटसीट तारानगर में कांग्रेस और भाजपा की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस की तीसरी सूची में फिर दिग्गज नेता नरेन्द्र बुडानिया को राजेंद्र राठौड़ के सामने मैदान में उतारा है।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Kirti Verma

Oct 27, 2023

photo_6185858117745620619_x.jpg

चूरू. Rajasthan election 2023 : जिले की हॉटसीट तारानगर में कांग्रेस और भाजपा की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस की तीसरी सूची में दिग्गज नेता नरेन्द्र बुडानिया को राजेंद्र राठौड़ के सामने मैदान में उतारा है। हालांकि दोनों ही नेताओं ने पहले से ही यहां तैयारी कर रखी है। लेकिन जिला मुख्यालय की सीट चूरू में अभी कांग्रेस में पेच फंसा हुआ है। यहां पर भाजपा के हरलाल सहारण के सामने कांग्रेस से कौन मैदान में होगा। यह अभी तय नहीं हो पाया है। पार्टी यहां पूर्व प्रत्याशी रहे रफीक मंडेलिया को मैदान में उतारेगी या फिर किसी नए की तलाश की जा रही है। कार्यकर्ता इस चर्चा में जुटे हैं।

पिछले चुनाव में बागी, अब प्रत्याशी
रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पुसाराम गोदारा पर एक बार फिर दाव खेला है। हालांकि ब्राह्मण समाज की इस परंपरागत सीट पर कांग्रेस 2013 में गोदारा को चुनाव लड़ा चुकी है, जिसमें उन्हें हार ही मिली। वर्ष 2018 का चुनाव पुसाराम गोदारा ने यहां बतौर बागी लड़ा। जिससे कांग्रेस के भंवरलाल पुजारी को अपनी जमानत तक गंवानी पड़ी। इस बार तीसरी बार गोदारा कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं। भाजपा के प्रत्याशी अभिनेश महर्षि पहले से यहां चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा में भले ही महर्षि को लेकर विरोध हो रहा है, लेकिन विरोध गोदारा को भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से झेलना पड़ सकता है। क्योंकि कांग्रेस ने पिछली बार बागी रहे गोदारा पर दाव खेला है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के गढ़ की ये सीट तय करेगी भाजपा-कांग्रेस का भविष्य, मात्र एक हॉट सीट से प्रभावित होगा पूर्वी राजस्थान

चूरू में कौन लेगा भाजपा से टक्कर
कांग्रेस तीसरी सूची में भी चूरू मुख्यालय की सीट पर कोई नाम फाइनल नहीं कर पाई है। भाजपा ने राजेन्द्र राठौड़ को तारानगर और उनके समर्थक हरलाल सहारण को यहां मैदान में उतारा है। लेकिन कांग्रेस में यहां पेच फंसा हुआ है। तीसरी सूची में भी नाम नहीं आने से कांग्रेस और टिकट चाहने वाले कार्यकर्ता मायूस नजर आए तो कइयों को अब भी नई आशा की किरण दिखाई दे रही है।

सरदारशहर-सादुलपुर में भाजपा की सांस अटकी
भाजपा की ओर से सरदारशहर और सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई नाम तय नहीं किए जाने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो भाजपा नेतृत्व की शु₹वार को बैठक बताई जा रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं से भी यह कहते सुना गया कि कल भाजपा की जारी होनेवाली सूची में सादुलपुर व सरदारशहर के लिए भाजपा अपना प्रत्याशी तय कर सकती है।

यह भी पढ़ें : अब जीत के लिए ज्योतिषियों की शरण में नेताजी, निकलवा रहे शुभ मुहूर्त

राठौड़ ने रोड शो के माध्यम से दिखाई ताकत
राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को लवाजमें के साथ करीब दस किलोमीटर का रोड़ शो किया। सभा कर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनावी रंगत के बने माहौल में देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोश दिखाया। अब तारानगर विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो गया है, लेकिन यहां पर आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने भी हाल ही में दौरा किया है। अब देखना यह कि यहां तीसरा दल मैदान में आता है या नहीं।

Story Loader