2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती के हाथों में त्रिशूल, सभागार में गूंजा हर-हर महादेव

बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मंच पर मायावती का स्वागत त्रिशूल थमाकर किया गया। सभागार में पहुंचते ही अनगिनत शंख गंूज उठे। हर-हर महादेव के नारे लगे। मंत्रोचार का दौर भी चला। मायावती के चेहरे पर मुस्कान थी।

2 min read
Google source verification
bahujansamajparty.jpg

लखनऊ.(पत्रिका न्यूज नेटवर्क). तीन साल बाद बसपा सुप्रीमो मायावती Mayawati पार्टी के मंच पर आयीं। 2019 में उन्होंने अंतिम बार चुनावी सभा को संबोधित किया था। ...और अब बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन bsp prabudh sammelan में शामिल होकर उन्होंने 2021 के चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया। मंच पर मायावती का स्वागत त्रिशूल थमाकर किया गया। सभागार में पहुंचते ही अनगिनत शंख गंूज उठे। हर-हर महादेव के नारे लगे। मंत्रोचार का दौर भी चला। बीच-बीच में पुराना नारा भी गूंजता रहा-ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा, हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है। मायावती के चेहरे पर मुस्कान थी। भरे आत्मविश्वास के साथ वह ब्राह्मणों को आश्वस्त कर रही थीं। उन्होंने कहा-ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है। इसलिए वह किसी के बहकावे में न आएं।

मायावती का स्वागत गणेश मूर्ति के साथ
यूपी चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन (ब्राह्मण सम्मेलन) bsp brahman sammelan के पहले चरण का मंगलवार को लखनऊ में समापन था। इसमें पार्टी पदाधिकारी मौजृूद थे। सभी 75 जिलों के सम्मेलन कोऑर्डिनेटरों और उनकी टीम को इस मौके पर सम्मानित किया गया। ये सम्मेलन चरणवार सभी जिलों में आयोजित किए गए थे। सम्मेलन में एक और परंपरा भी टूटी। अब तक मायावती को चांदी और अन्य महंगी धातुओं से बनी हाथी भेंट की जाती रही है। लेकिन, इस बार पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती को आकर्षक गणेश की मूर्ति भेंट की।

बसपा नहीं करती हवा-हवाई वादे
मायावती ने कहा-बसपा ने न तो कभी हवा हवाई वादे किए और न ही किसी समुदाय को प्रलोभन दिया है। हम प्रबुद्घ वर्ग की मदद से बसपा की सरकार बनाएंगे। मायावती ने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं हम यूपी की सत्ता में आए तो ब्राह्मणों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेंगे।

45 दिन बाद पहले चरण का समापन
23 जुलाई से शुरू हुआ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहला चरण 45 दिन बाद समाप्त हुआ। बसपा के इस सम्मेलन के बाद दूसरे दलों ने भी ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की।

सतीश चंद्र मिश्रा के बेटे की राजनीतिक एंट्री
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए सतीश चंद्र मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा की भी राजनीतिक एंट्री हुई। माना जा रहा है कि मायावती जल्द ही कपिल को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने वाली हैं।

Story Loader