8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: पहले चरण के मतदान में एक दिन शेष, पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

UP Assembly Election 2022: कोरोना से बचाव के लिए ईवीएम के साथ एक झोले में सेनिटाइजर, मास्क हाथों के ग्लव्स व अन्य सामग्री रखी गई हैं। मतदान के समय एक बूथ पर भीड़ न हो इसके लिए पोलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Feb 2022, 2:57 PM IST

noida.jpg

UP Assembly Election 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज 10 फरवरी को होने है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 623 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक करे हैं। गौतमबुद्धनगर नगर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह से ही रवाना होना शुरू हो गई और शाम तक सभी मतदान केंद्रों तक पहुंच गई। जिले में कोरोना के कारण तीन प्रथान स्थल बनाए गए हैं। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को फूल मंडी स्थित बने स्ट्रांग रूम में लाकर रखा जाएगा।

8 हजार कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी

चुनाव को लेकर जिले में 2025 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं वहीं प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल है। चुनाव में करीब 8 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यदि इनमें कोई कर्मचारी किसी कारण ड्यूटी में नहीं आ सका तो उनकी जगह रिजर्व कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान

पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में पोलिंग पार्टी बुधवार सुबह प्रस्थान कर शात तक पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है, वीडियो बनाई जा रही है। चुनाव एक त्यौहार है और नोएडा में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की लोगों से अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: पहले चरण में 9 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला