
कांटे की टक्कर: राजपूत रानी पक्षालिका का साथ देंगे या मधुसूदन को मिलेगर ब्राह्मणों का समर्थन
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: 2017 में बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार वे फिर वे मैदान में हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने मधुसूदन शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। हालांकि आगरा की बाह विधानसभा सीट राजपूत बहुल सीट है। इस सीट पर 80 हजार से ज्यादा राजपूत मतदाता हैं। जबकि 80 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं। इसके अलावा जाट मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
भदावर राजपरिवार का कब्जा
बाह विधानसभा सीट राजपूत बहुल सीट मानी जाती है। वही इस सीट पर भदावर राज परिवार का कब्जा है। 2017 में बीजेपी के टिकट पर रानी पक्षालिका सिंह ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2022 में बीजेपी ने उन्हें फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कराए गए अपने विकास कार्यों के बदौलत रानी पक्षालिका सिंह जीत के मजबूत दावे कर रही है।
ब्राह्मण मतदाता भी निर्णायक
बाह विधानसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी मानी जाती है। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने मधुसूदन शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में मधुसूदन शर्मा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ कर हार चुके हैं।
2017 में भाजपा का कब्जा
2017 कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 80567 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे बसपा के मधुसूदन शर्मा को 57427 मत मिले. बीजेपी प्रत्याशी ने मधुसूदन शर्मा को 23140 मतों से हराया।
कुल मतदाता- 3,32,703
Published on:
10 Mar 2022 07:55 am

बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
