12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections Result 2022: देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह और नकुड़ सीट पर भाजपा तो सहारनपुर देहात सपा

देवबंद विधान सभा सभा सीट पर भाजपा के बृजेश सिंह, नकुड़ सीट पर मुकेश चाैधरी, गंगोह में कीरत सिंह और रामपुर मनिहारान सीट पर देवेंद्र निम के जीतने की खबरें हैं जबकि सहारनपुर देहात सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशु मलिक बढ़त में हैं।

2 min read
Google source verification
deoband-1.jpg

देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह

सहारनपुर। Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 भाजपा ने सहारनपुर में भी जीत का परचम लहराना शुरू कर दिया है। सहारनपुर की सात विधान सभा सीटों में सबसे हॉट सीट देवबंद पर भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी है। यह अलग बात है कि अभी तक अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन देवबंद के साथ-साथ नकुड़, गंगोह और रामपुर मनिहारान सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। सहारनपुर देहात सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली है।

सबसे पहले देवबंद की खबर आई। देवबंद सीट पर जीत तय हो जाने के बाद नकुड़ विधान सभा सीट पर भी भाजपा ने जीत का परहचम लगभग लहरा दिया है। रामपुर मनिहारान सीट पर भी भाजपा जीत गई और फिर गंगोह सीट से भी भाजपा के जीतने के खबरें आई। सहारानपुर देहात सीट पर समाजवादी पार्टी अपनी खाता खोलने की स्थित में आ गई जबकि बेहट और नगर विधान सभा सीट पर दोपहर बाद तक स्थिति साफ नहीं हो सकी। यहां भाजपा प्रत्याशियों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लगातार टक्कर दे रहे हैं।

नकुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने लगभग आठ हजार वोटों से जीत हांसिल की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस सीट पर भाजपा ने जीत हांसिल कर ली है। इसी तरह से रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग विधायक देवेंद्र निम ने जीत हांसिल की है। इसी तरह से नकुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा के पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के हारने की खबरे हैं।

इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी मुकेश चाैधरी ने जीत हांसिल कर ली है। इस तरह भाजपा ने नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान सीट पर जीत हांसिल कर ली है। यह अलग बात है कि इन तीनों सीटों पर अभी तक जीत की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन तीनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी है। इसी तरह से बेहट विधान सभा सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की टक्कर चल रही है।

इसी तरह से सहारनपुर नगर और सहारनपुर देहात सीट पर भी लगातार भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच टक्कर चल रही है। खबरें हैं कि सहारनपुर देहात सीट पर समाजवादी पार्टी के नेता आशु मलिक ने जीत हांसिल कर ली है। इसी तरह से गंगोह विधान सभी से भी खबरें आ रही हैं कि भाजपा के प्रत्याशी कीरत सिंह जीत गए हैं।

यह भी पढ़ें: