सर्वाधिक अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो टॉप-3 में रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नवाब काजिम अली खान सबसे ऊपर हैं। नवाब काजिम के पास 296 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन हैं, जिनके पास 157 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं, तीसरे नंबर पर अमरोहा के नौगांवा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के देवेंद्र नागपाल हैं जिनके पास 140 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।