
UP assembly election 2022
वाराणसी. UP assembly elections 2022 के लिए किसी भी मतदाता को डरने की जरूरत नहीं है। हर मतदाता निर्भीक हो कर अपने बूथ तक जाएगा और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। कोई किसी मतदाता को डराने-धमकाने की कोशिश नहीं कर पाएगा। ये विश्वास जगाएगी वाराणसी पुलिस। वारारणसी पुलिस कमिश्नरेट ने इसके लिए रोडमैप बना लिया है। बस उसे अमली जामा पहनाया जाना बाकी है।
अक्सर ये सूचनाएं आती हैं कि फलां बूथ के मतदाताओं को डरा-धमका कर या प्रलोभन देकर उनके वोट फर्जी तरीके से डलवा दिए जाते हैं। मगर इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इसके लिए वाराणसी पुलिस ने तो तैयारी कर ली है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने तय किया है कि वो हर हाल में हर मतदाता को ये भरोसा दिलाएगी कि वो निर्भीक हो कर अपने बूथ तक जाए और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सके।
पुलिस कमिश्नरेट ने तय किया है कि अति संवेदनशील बूथों के मतदाताओं के घर-घर जा कर उन्हें विश्वास पर्ची दी जाएगी। हर मतदाता को पूरी तरह से आश्वस्त किया जाएगा कि उन्हें मतदान से कोई नहीं रोक सकता। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। किसी प्रलोभन में नहीं आना है। वो बिना डरे अपने मतदान केंद्र तक जा सकेंगे और मतदान कर सकेंगे।
डीएसपी काशी जोन आरएस गौतम का कहना है कि अति संवेदनशील बूथों को सामान्य बूथों में तब्दील करने की शुरूआत हो रही है। मकसद मतदाता को निर्भीक करना और उनका भरोसा जीतना है। इसके तहत हर थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथ से जुड़े मतदाताओं के घर-घर जाकर पुलिस विश्वास पर्ची वितरित करेगी। इस पर्ची पर हलके के थाना प्रभारी से लगायत कमिश्नरेट के आला अफसरों के नंबर होंगे। किसी मतदाता को अगर किसी तरह की आशंका या डर होने पर वो इन नंबरों पर डॉयल कर अपनी पीड़ा बता सकेंगे। पुलिस संबंधित मतदाता की हर संभव मदद करेगी। डीएसपी बताते हैं कि इन नंबरों पर कोई भी मतदाता कॉल कर सकता है, हर किसी को निष्पक्ष मतदान कराने में पुलिस सहयोग करेगी।
इस बीच बताय गया है कि अभी तक जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में 59 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पूर्व के चुनावों में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट, हिंसात्मक वारदातें हुई हैं। ये भी शिकायतें मिली हैं इन चिह्नित बूथों के मतदाताओं को डराया-धमकाया गया। मतदान से रोकने की कोशिश की गई या किसी खास दल के पक्ष में मतदान को प्रेरित किया गया। ऐसे सभी बूथ से जुड़े मतदाताओं को इस बार पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी।
Published on:
08 Feb 2022 11:56 am

बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
