Rental EV In Goa: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि जनवरी 2024 से सभी नए पर्यटक वाहन कैब और बाइक रेंटल ईवी होंगे जबकि जनवरी 2024 से खरीदे गए नए सरकारी हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) अनिवार्य रूप से ईवी होंगे। a
Rental EVs In Goa: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर तेजी से जोर दिया जा रहा है और अब लोग इन्हें अपना भी रहे हैं। एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है कि गोवा सरकार ने घोषणा की कि सभी नई रेंट की कारें/बाइक्स और स्कूटर जनवरी 2024 से इलेक्ट्रिक होनी चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि सभी मौजूदा बेड़े के वाहनों को जून 2024 तक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से सुसज्जित किया जाना चाहिए। राज्य में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए यह गोवा सरकार का साहसिक कदम हो सकता है। सरकार का यह कदम वाकई सराहनीय है, और उम्मीद है कि बाकी के राज्यों में भी इस तरह के कदम उठाये जायेंगे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि ईवी खरीद के प्रतिशत के मामले में Goa, भारत में चौथे स्थान पर है। साल 2024 से सभी नए पर्यटक वाहन कैब और बाइक रेंटल ईवी होंगे। CM ने यह भी मौजूदा गाड़ियों को जून 2024 तक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से सुसज्जित चाहिए। इस समय पुरानी वाहन मालिकों के पास केवल 6 महीने का समय है, जहां वे अपनी कैब वाली गाड़ियों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में कनवर्ट करवा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कई पर्यटक टैक्सियां रखने वाले परमिट धारकों के लिए बाइक किराए पर लेना और कैब ऑपरेटर को जून 2024 तक 30 % को इलेक्ट्रिक वाहनों में वापस लाना जरूरी होगा। दरअसल, गोवा में सबसे अधिक टूरिस्ट जाते हैं, जिसके कारण वहां बहुत भीड़ भी होती है और काफी गन्दगी भी हो जाती है, साथ ही वाहनों की वजह से काफी प्रदूषण होता है। ऐसे में राज्य को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सावंत ने कहा कि 2021 में सब्सिडी शुरू होने के बाद से राज्य में ईवी स्वामित्व 0.2% से बढ़कर 9.4% हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि गोवा सरकार ऐसे समय में नई सब्सिडी शुरू करने की भी योजना बना रही है जब केंद्र सरकार ने FAME II योजना के तहत दी जाने वाली रिaयायतों में कटौती की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने के प्रॉसेस को ईवी रेट्रोफिटिंग कहते है। इसमे आप मौजूदा वाहन के इंजन को पूरी तरह से एक नई मोटर और ड्राइवट्रेन से बदल सकते हैं।