
Hero Electric will gift you a free electric scooter On Onam Festival
फेस्टिव सीजन के शुरू होने के साथ ही वाहन निर्माता कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर पेश करना शुरू कर चुकी हैं। ऐसे में देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Electric भी ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। इस स्कीम तहत चुनिंदा ग्राहक मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर (Free Electric Scooter) जीतने का मौका पा सकते हैं। कंपनी ने इसे ओणम ऑफर नाम दिया है, जो कि ओणम त्योहार को ध्यान में रखकर शुरू किया है। तो यदि आप भी एक किफायती और बेहतर ड्राइविंग रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है।
क्या है ऑफर:
ओणम केरल के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इसलिए, इस शुभ अवसर पर बिक्री बढ़ाने के लिए, हीरो इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह केरल में हर 100वें ग्राहक को एक मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी। हालांकि विजेता का चुनाव कंपनी के नियमों के आधार पर किया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया है कि यह ऑफर ओणम उत्सव की पूरी अवधि के दौरान लागू है। ग्राहकों को ई-स्कूटर पर पांच साल की वारंटी मिलेगी जिसमें दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है। हीरो इलेक्ट्रिक ने हाल ही में पूरे भारत में 1000 टचप्वाइंट पूरा करने पर केरल के मलप्पुरम में अपनी सबसे बड़ी डीलरशिप का उद्घाटन किया है। इसके अलावा कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी को आसान बनाने के लिए कई बैंकों से साझेदारी भी की है, ताकि आसान फाइनेंस करवाया जा सके।
इस ऑफर के बारे में बताते हुए हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ, सोहिंदर गिल ने मीडिया से कहा कि, “हम देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हम ये मानते हैं कि इस तरह के उत्सव ग्रीन मोबिलिटी को अपनाने में तेजी लाने के लिए मानसिकता में बदलाव को अपनाने का सबसे अच्छा समय है। ओणम केरल में लंबे समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है, जो ग्राहकों की भावनाओं में समग्र सकारात्मकता प्रदर्शित करता है, और हम इस उत्सव को बेहतर बनाने के लिए ये ख़ास ऑफर लेकर आए हैं।”
Hero Electric के व्हीकल पोर्टफोलियो की बात करें तो कंपनी के लाइन-अप में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं, जो कि हाई-स्पीड और लो-स्पीड दोनों फॉरमैट में आते हैं, कंपनी ने इन्हें सिटी स्पीड और कम्फर्ट स्पीड नाम दिया है। कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल Flash LX है, जिसकी शुरुआती कीमत महज 59,640 रुपये है, हालांकि ये लिमिटेड स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। लेकिन डेली कम्यूट के लिए ये बेहद ही उपयोगी विकल्प है। वहीं हाई स्पीड में Photon LP है, जिसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है और इसकी कीमत 80,790 रुपये से शुरू होती है।
Published on:
03 Sept 2022 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
