4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25000 रुपये सस्ता हुआ Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida, अब मिलेगा इस कीमत पर

Hero Vida Price Drop: हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida के तहत अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर(Electric Scooter) V1 को लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने इस स्कूटर की कीमतों में भारी कटौती कर दी है...

3 min read
Google source verification
vida_1.jpg

Hero Vida

Hero Vida Electric Scooter Price Drop: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida के तहत अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर(Electric Scooter) V1 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्कूटर को 2 वेरिएंट में उतारा है जिसमें Vida V1 Plus और Vida V1 Pro शामिल है। लेकिन अब इनकी कीमतों में कटौती कर दी गई है। कंपनी ने Vida V1 Plus स्कूटर की कीमत में करीब 25,000 रुपये की कटौती की है। वहीं Vida V1 Pro की कीमत में 20,000 रुपये तक की कमी की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में V1 Plus की एक्स शोरुम कीमत 1.03 लाख रुपये हो गई है जबकि और V1 Pro की कीमत 1.20 लाख रुपये हो गई है। जबकि लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमशः 1.45 लाख रुपये और 1.59 लाख रुपए थी है।



हर शहर में विस्तार की योजना:

हीरो के ये नए स्कूटर पहले ही ज्यादा कीमत में लॉन्च किये गये थे, लेकिन अब कीमतों में कमी करने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इनकी बिक्री में इजाफा हो सकता है।कंपनी की योजना इस साल के आखिरी तक 100 शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की है। फिलहाल कंपनी बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में हैं लेकिन जल्द ही पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालिकट और कोच्चि में भी विस्तार करेगी।



Vida V1 Plus के फीचर्स:

इस स्कूटर कि टॉप स्पीड 80 kmpl है। जबकि फुल चार्ज पर यह 143km कि दूरी तय कर सकता है। 0-40km कि स्पीड पड़कने में इसे 3.4 सेकंड्स का समय लगता है।एक मिनट चार्ज होकर यह स्कूटर 1.2km कि दूरी तय कर सकता है।



Vida V1 Pro के फीचर्स:

इस स्कूटर कि टॉप स्पीड 80 kmpl है। जबकि फुल चार्ज पर यह 165km कि दूरी तय कर सकता है। 0-40km कि स्पीड पड़कने में इसे 3.2 सेकंड्स का समय लगता है। एक मिनट चार्ज होकर यह स्कूटर 1.2km कि दूरी तय कर सकता है।



Vida V1 कि खास बात यह है कि आप इनकी बैटरी को निकाल कर चार्ज कर सकते हैं और घर पर ही चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्कूटर कि टॉप स्पीड को बढ़ा सकते हैं और मैक्सिमम 100kmph तक ले जा सकते हैं। यह तीन मोड्स के साथ आते हैं। 7-इंच TFT स्क्रीन है, जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है। स्कूटर ओटीए अपडेट प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए भविष्य में और अधिक फीचर्स मिल सकते हैं। Vida ने स्कूटर को रिवर्स असिस्ट, टू-वे थ्रॉटल और क्विक ओवरटेक के लिए बूस्ट मोड से भी लैस किया है।




स्कूटर को पोर्टेबल चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है, जो स्कूटर के साथ आता है। पब्लिक फास्ट चार्जर भी हैं, जो विडा स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा, बैटरी पैक पोर्टेबल है, इसलिए इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है। दोनों स्कूटर्स का डिजाइन स्पोर्टी है और इन्हें खास यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। स्कूटर में अंडर सीट स्टोरेज काफी अच्छा मिल जाता है जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते नहीं।

यह भी पढ़ें: MG Comet EV के सभी वेरिएंट की कीमतों का हुआ खुलासा

Story Loader