
Honda EM1 e: मिलान में आयोजित EICMA 2022 में Honda ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1पेश किया। यहां EM का मतलब Electric Moped है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 के मिड में लॉन्च कर सकती है। इस Electric Scooter में हब-माउंटेड ई-मोटर, 12-इंच का फ्रंट वील और 10-इंच का रियर वील, पीछे की तरफ बड़ा लगेज रैक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, LED लाइटिंग और एक सिंपल LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल यूनिट मिलने की उम्मीद है।
Honda EM1 Electric Scooter में आपको स्वैप बैटरी की सुविधा मिलेगी, जिसे आप निकाल कर चार्ज करके दोबारा स्कूटर में लगा सकते हैं। इस बैटरी पैक को कंपनी ने “The Mobile Power Pack" का नाम दिया गया है। मोबाइल पावर पैक या बैटरी को विभिन्न टेम्परेचर, नमी, इम्पैक्ट और विब्रेशन्स का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कितनी होगी रेंज
कंपनी ने Honda EM1 को सिटी राइडिंग या आसपास की जगहों पर ले जाने के लिहाज़ से बनाया है,जिसके चलते यह सिंगल चार्ज में 40 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटे से भी कम हो सकती है। अभी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2023 से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फ़िलहाल यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह 2023 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कब होगा लॉन्च ?
हाल ही में होंडा अपने U-Go e-Scooter का पेटेंट भारत में करवाया है। कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। इसमें आपको रिप्लेसेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिल जाएगा। ग्लोबल मार्किट में मौजूद इस ई-स्कूटर का मॉडल सिंगल चार्ज में 75 किमी की रेंज देता है। वहीं ड्यूल बैटरी के साथ इसकी रेंज करीब 130 किमी तक पहुँच सकती है।
Published on:
10 Nov 2022 02:53 pm

बड़ी खबरें
View Allइलेक्ट्रिक व्हीकल्स
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
