4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर हर दिन आपकी पेट्रोल कार जेब कर रही है ढीली तो घर लायें सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में 315km की मिलेगी रेंज

Best Electric Cars for Daily Use: अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं तो यहां हम आपके लिए टाटा और एमजी की सबसे सस्ती दो कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती हैं।

3 min read
Google source verification
cheapest_ev_cars.jpg

Cheapest Electric Cars: आज के दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है और अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर की दूरी अपनी कार से करते हैं तो हर किसी के लिए ऐसा करना संभव नहीं है क्योंकि यह आपकी जेब पर अच्छा-ख़ास असर पड़ता है। आपका कार से सफ़र करना महंगा पड़ता है। शुरुआत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें आपकी पॉकेट को Allow नहीं करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि MG Motor और Tata Motor ने ऐसा कर दिखाया है और देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारा दी हैं। दोस्तों अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं तो यहां हम आपके लिए टाटा और एमजी की सबसे सस्ती दो कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती हैं।


MG Comet EV


सिटी ड्राइव के लिए इस समय MG Comet इलेक्ट्रिक कार सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन और फीचर्स तो अच्छे हैं ही साथ ही इसकी रेंज भी इम्प्रेस करती है। MG Comet EV की कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होकर 9.98 लाख रुपये लाख रुपये तक जाती है। MG Comet इलेक्ट्रिक कार पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है, साथ ही 3 लेबर फ्री सर्विस, और 8 साल की बैटरी पर वारंटी भी मिल रही है। MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है, और यह सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है।

Comet में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी। इसमें 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इस कार में 55 से ज्यादा ज्बार्दस्त फीचर्स हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक बेस्ट कार है।



Tata Tiago EV

टाटा ने अपनी पेट्रोल कार टियागो को इलेक्ट्रिक कार में कन्वर्ट किया और मॉडल भारत में सफल हो गया, इसी के साथ ग्राहकों के पास एक सस्ता EV मॉडल भी मिल गया। टाटा टियागो ईवी में 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैट्री पैक ऑप्शंस मिलते हैं। साथ ही दोनों में एक जैसी लेक्ट्रिक मोटर जा इस्तेमाल किया गया है। 19.2 kWh बैट्री पैक से टियागो ईवी को 60.1 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क मिलता है। वहीँ 24 kWh बैट्री पैक से टियागो ईवी को 73.974 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क मिलता है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक हैचबैक 19.2 kWh बैट्री पैक से सिंगल चार्जिंग में 250 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज और 24 kWh बैट्री पैक से सिंगल चार्जिंग में 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है। Tata Tiago EV में स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर टेलीमैटिक्स ऑफर करती है।

इसमें ZConnect ऐप 45 कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें रिमोट एसी ऑन/ऑफ तापमान सेटिंग, रिमोट जियो-फेंसिंग, कार लोकेशन ट्रैकिंग, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी रिमोट व्हीकल हेल्थ डायग्नोस्टिक्स, रियल-टाइम चार्ज स्टेटस, डायनेमिक चार्जर लोकेटर आदि जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स, ऑटो फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिक ORVM, क्रूज़ कंट्रोल और एक पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Story Loader