यमुनानगर। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और उसकी सहायक 27 बैंक शाखाओं के कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। इन लोगों की मांग है कि सीपीएस कैरियर प्रोग्रेसिव स्कीम को लांच करने पर इन लोगों ने विरोध में आज हड़ताल की है। आज पूरे देश में बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखी है।
ऐसे में 2 दिन बैंक में और छुटटी रहेगी, जिससे बैंकों के ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हड़ताल पर न जाने से आम लोगों को राहत जरूर मिलेगी। जानकारी के अनुसार हड़ताल पर जाने का इन लोगों का कारण सीपीएस स्कीम है।
जानकारी के अनुसार यह ऐसी स्कीम ऐसी है जिसमें इन बैंको में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी की बैंक 100 किलोमीटर तक ट्रांसफर कर सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि यह स्कीम वापिस नहीं ली गई तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है।