30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका का जलवा, सनी लियोन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सबसे सेक्सी बेब का खिताब जीता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Super Admin

Jan 16, 2015

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक सर्वे के दौरान सबसे सेक्सी बेब का खिताब जीता है।

एक वेबसाइट ने हाल में एक ऑनलाइन सर्वे कराया था जिसमें 11 अभिनेत्रियों में से बॉलीवुड की सबसे सेक्सी बेब को चुनना था।

इस सर्वे में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की और इनमें से 23 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को सबसे सेक्सी बेब के तौर पर चुना।

प्रियंका अकेले ही 95 फीसद से ज्यादा वोट ले गईं। इस मुकाबले में प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण, सनी लियोन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, करीना कपूर और नरगिस फाखरी जैसी सेक्सी अभिनेत्रियों को मात दी।

Story Loader