3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपूर खानदान के इस लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जानिए कौन है Kareena Kapoor की होने वाली भाभी

Aadar Jain: बॉलीवुड के कपूर खानदान से खुशखबरी आई है। करीना कपूर के कजिन ने सगाई कर ली है।

3 min read
Google source verification
Aadar Jain gets engaged to Alekha Advani cousin Kareena Kapoor reacts

Aadar Jain And Alekha Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन ब्रदर ने सगाई कर ली है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं खासकर करीना कपूर का कमेंट जिन्होंने अपने भाई आदर जैन को शादी की शुभकामनाएं फिल्मी अंदाज में दी हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर और करीना कपूर की मौसी रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने कल अपनी क्रश से सगाई कर ली। उन्होंने बड़े ही फिल्मी अंदाज में अपनी अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को प्रपोज किया। इस प्रपोजल की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये अब इंटरनेट पर वायरल हैं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- कुछ नया…

इन तस्वीरों पर करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसी सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। करीना कपूर ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की, "याय्य्य्य्य्य्य। मेहंदी लगा के रखना...डोली सजा के रखना (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना)..." करिश्मा ने कहा, "आप दोनों को बधाई।"

यह भी पढ़ें: नताशा और हार्दिक पांड्या का बेटा भूल रहा है इंडियन कल्चर, एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट पर फैन्स ने जताई चिंता

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आदर जैन ने लिखा- "मेरी पहली क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और अब हमेशा के लिए।"

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बारे में करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा, बोले-लोग उन्हें देखते ही…

आदर और अलेखा की पहली मुलाकात

आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया जब उन्होंने साथ में अपनी एक तस्वीर साझा की। इसे उन्होंने अपने जीवन की रोशनी बताया। इनकी पहली मुलाकात करीना और सैफ अली खान द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Kanguva Update: सूर्या ने टाली ‘कंगुवा’ की रिलीज, वजह जान रजनीकांत के फैंस भी हो जाएंगे हैप्पी

कौन हैं अलेखा आडवाणी

अलेखा आडवाणी वे वेल की संस्थापक हैं जो वेलनेस इवेंट, वर्कशॉप और इंटरेक्टिव सेशन आयोजित करती हैं। वे वेल की वेबसाइट के अनुसार, अलेखा ने '2016 में कॉर्नेल होटल स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और लॉस एंजिल्स में डेलोइट में एक हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट के रूप में दो साल और मुंबई में सोहो हाउस में तीन साल काम किया।

Story Loader